प्रदेश में सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ी, न्यूनतम तापमान में गिरावट

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 दिसम्बर 2016, 10:47 AM (IST)

जयपुर। दिसंबर का आखिरी सप्ताह प्रारंभ हो गया है और प्रदेश की राजधानी सहित अन्य क्षेत्रों में पारे में तेजी से गिरावट हुई है। मौसम की पीड़ा को सर्द हवाओं ने अधिक बढ़ा दिया है। रविवार सुबह से चल रही सर्द हवा के कारण धूप में भी लोगों को सुकून नहीं मिला। इससे पूर्व रात्रि का तापमान में करीब सात डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है। यहीं नहीं धुंध का असर भी प्रदेश के कई ईलाकों में देखा जा रहा है। जिसके कारण रेल व सडक़ यातायात पर भी असर देखने को मिला है।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]