यातायात नियमों पर आधारित जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता बुधवार को

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016, 10:12 PM (IST)

कुरुक्षेत्र। पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से यातायात नियमों पर आधारित जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को गीता इंस्टीट्यूट एण्ड मैनेजमेंट टेक्नोलाॅजी काॅलेज कनीपला में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के पी सिंह के आदेशों के तहत और आईजी ट्रेफिक के निर्देश के तहत स्कूली स्टूडेंट्स को जागरुक करने के लिए इस क्विज का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल और खंड स्तर की परीक्षा में अव्वल रहे स्टूडेंट्स के इस प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस क्विज का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाना और मानव जाति को होने वाली जान और माल की हानि को कम करना है। इस मौके पर जीआईएमटी के चेयरमैन राकेश गोयल, ज्वोंइट डायरेक्टर अखिल गोयल, प्रिंसीपल डाॅ एस डी शर्मा, एसएचओ ट्रेफिक संदीप कुमार, एसएचओ सदर देवेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सेठपाल और डाॅ शीशपाल जांगडा भी मौजूद रहे।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]