बरपा कोहरे का कहर, कई गाड़ियां हुई लेट

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016, 6:27 PM (IST)

बठिंडा। कई दिनों बाद आज फिर बठिंडा में कोहरे का कहर देखने को मिला और महज 50 गज पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके चलते लोगों को लाइट्स जलाकर वाहन चलाना पड़ा। लेकिन लाइट्स भी साफ तौर पर जलती हुई दिखाई नहीं दे रही थी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह का तापमान 6.2 डिग्री रहा। वहीं दोपहर का तापमान 16.6 डिग्री रहा। दोपहर के समय तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। दूसरी ओर कोहरे के असर के चलते कई ट्रेनें भी लेट चल रही है। दूसरी ओर ठंड के चलते सहारा जनसेवा ने गरीब और बेसहारा लोगों के लिए कंबल बांटने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं नगर निगम के सहयोग से रेलवे माल गोदाम और अमरीक सिंह रोड पर रैन बसेरे का प्रबंध किया गया है। जिसमें लोगों के ठहरने का प्रबंध किया गया है और गद्दों के साथ कंबलों का इंतजाम किया गया है। संस्था की ओर से धुंध के दौरान लावारिस पशुओं के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर उनके गले में रिफलेक्टर लगाने का काम भी शुरू कर दिया है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]