पत्नी ने कहा,ग्राम प्रधान ने की हत्या

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016, 6:08 PM (IST)

कानपुर। बिल्हौर में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत पर घरवालों ने हत्या का आरोप ग्राम प्रधान पर लगाया है। पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर ले शव को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरु कर दी। बिल्हौर थानाक्षेत्र के धधीका गांव में रहने वाला किसान राजबहादूर वर्तमान ग्राम प्रधान सर्वेश कोरी के घर दैनिक मजदूरी करता था। परिवार में उसकी पत्नी सुनीता दो बच्चे है। पत्नी ने यह आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान मजदूरी करा लेता और पैसा नाम मात्र का देता था। जिससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गईं। अचानक घर में पैसों की आवश्यकता पड़ने पर पति ने जब ग्राम प्रधान से पैसे मांगे, तो उसने देने से मना कर दिया। देररात पति प्रधान के घर से नशे की हालत में लौटे और बिना कुछ खाये पिये कमरे में सोने चले गये। जब वह खाना लेकर पहुंची तो देखा कि पति अचैत अवस्था में पड़ा हुआ है और मुंह से झाग निकल रहा है। [@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

यह देख परिजनों की मदद से सुनीता ने पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर महिला ने ग्राम प्रधान पर पति की हत्या का आरोप लगया है। पीड़िता ने बताया कि ग्राम प्रधान ने शराब में जहर मिलाकर पति को दे दिया है, जिससे उनकी मौत हुई है। बिल्हौर थानाप्रभारी ने बताया कि महिला ने ग्राम प्रधान पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही खुलासा होगा,जांच की जा रही है।

[@ दो सुसाइड नोट्स में लिखी मोहब्बत, धोखा और मौत की दास्तां]