जानिए टीवी की इशिता कहां मना रही अपना हनीमून

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016, 4:54 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी ड्रीम वेडिंग के बाद अब पेरिस में हनीमून मनाने पहुंच गए हैं। दिव्यांका और विवेक की शादी इस साल 8 जुलाई को हुई थी। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के चलते वो हनीमून पर नहीं जा पाए थे। बता दें कि दोनों शादी के 5 महीने बाद हनीमून के लिए गए हैं। खबरों की मानें तो दोनों क्रिसमस और नया साल भी वहीं मनाएंगे। दोनों ने नए साल के पहले हफ्ते तक का ब्रेक ले लिया है। विवेक और दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो दोनों फुल मस्ती के मुड में दिखाई दे रहे हैं।

[@ 2016: न्यू बेस्ट टीवी सीरियल्स ]

एक तस्वीर को शेयर करते हुए विवेक ने एक स्वीट कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, कोएक्टर से दोस्त, दोस्त से लाइफ पार्टनर और अब लाइफ पार्टनर से ट्रैवल पार्टनर! आओ साथ में पूरा वर्ल्ड घूमते हैं।

[@ ओह तो इस वजह से बंद हो जाएगा कॉमेडी नाइट्स बचाओ ]