पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016, 4:53 PM (IST)

पानीपत। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा के निर्देश के बाद महिला थाना पुलिस की ओर से शनिवार को छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। गवर्नमेंट हाई स्कूल धर्मगढ़ में छात्राओं को महिलाओं को डीएसपी विधावती की मौजूदगी में आत्मरक्षा की तकनीक बताई गई। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं, दुष्कर्म और दुव्र्यवहार की वारदातों के बढ़ने के चलते महिलाओं को ही जागरुक होना होगा और स्वयं की सुरक्षा स्वयं को करनी होगी। यदि आज महिलाओं ने आत्मरक्षा सीख ली तो उनके साथ हो रही दहेज हत्या और शारीरिक प्रताड़ना जैसी बुराईयों पर भी रोक लग सकेगी। उन्होंने कहा कि आज बेटे और बेटी को समान नजरों से देखा जाने लगा है और बेटियां ही है। जो जागरुक और शिक्षित होकर एक नहीं, कई परिवारों का भला कर सकती है। [@ खत्म होगी कैश की किल्लत, 500 के नोट की छपाई 3 गुना बढाई]

इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा की दिशा में प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने की स्थापना करने की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से ऐसी घटनाएं होने पर महिला थाने या टोल फ्री नंबर 1091 पर फोन करने की बात भी कही।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]