वन विभाग की मिलीभगत से हरे पेड़ों की कटाई

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016, 3:14 PM (IST)

कौशाम्बी। हरियाली के दुश्मन बने ठेकेदार वन विभाग से मिलकर काट रहे हरे पेड़। जहां प्रदेश सरकार पेड़ लगाकर हरियाली युक्त प्रदेश बनाना चाहती है वहीं उन्हीं का प्रशासन वन विभाग हरियाली पर कुल्हाड़ा चलाने वालो को सहयोग देने से बाज नहीं आ रहा है। बता दे जनपद के सैनी थानांतर्गत ग्रामसभा भानीपुर में सरेआम हरे पेड़ों पर कुल्हाड़े चटकाए जा रहे थे। वहीं जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत इलाकाई पुलिस से की गई तो पहले पुलिस ने टालमटोल किया लेकिन पता नहीं क्या सोचकर एक घंटे बाद पहुंची।
पुलिस भी मौके का नजारा देखकर दंग रह गई। मौके से ठेकेदार एवं पेड़ काटने वाले औजारों को लेकर थाने ले आई लेकिन ये क्या कुछ ही देर बाद पुलिस अपने रंग दिखा दिया और ठेकेदार से हाथ मिलाते हुए उनको छोड़ दिया। कुल मिलकर जिले में वन विभाग और पुलिस की मिली भगत से ठेकेदार हरे पेड़ो को काट रहे है।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]