टोंक के अकबर खान को गृहमंत्री कटारिया ने किया सम्मानित

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016, 1:25 PM (IST)

टोंक। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान को जयपुर में आयोजित राजस्थान पुलिस अवार्ड 2016 समारोह में मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया व गेस्ट ऑफ ऑनर डीजीपी मनोज भट्ट द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में 31 कैटेगरी के 50 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान पिछले काफी सालों से टोंक को रेल लाइन से जोडऩे के लिए आन्दोलनरत हैं। इनके अथक प्रयासों का ही परिणाम हैं कि टोंक को रेल से जोडऩे के लिए रेल बजट में प्रावधान किया गया था। जिसके लिए अजमेर -सवाईमाधोपुर वाया टोंक के लिए स्वीकृति भी दी गई थी। अकबर खान को सम्मानित किए जाने पर टोंक में बड़ी संख्या में लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]