फोर्ब्स की लिस्ट जारी: जाने किस स्टार ने की कितनी कमाई, सलमान न. 1 पर 

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016, 10:47 AM (IST)

सुपरस्टार सलमान खान ने फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में 2016 के सबसे ज्यादा कमाऊ सेलिब्रिटी के तौर पर शाहरुख खान को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है। अगर आप सलमान खान के फैन हैं तो ये आपके लिए पसंदीदा स्टार को लेकर एक अच्छी खबर है। फोर्ब्स मैगजीन ने 2016 में सबसे ज्यािदा कमाई करने वाले इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। ये लिस्ट इनकम और पॉप्युलैरिटी के आधार पर टॉप 100 इंडियन सिलेब्रिटीज की है। जिसमे सलमान पहले नंबर पर है।
सलमान की सालाना आय करीब 270.33 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से उन्होंने हर घंटे करीब 3 लाख रुपए से ज्या।दा की कमाई की है। लिस्ट में शाहरुख खान दूसरे नंबर और विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। वहीं बीते वर्ष शाहरुख खान 257 करोड़ रुपए की कमाई के साथ नंबर वन रहे थे। इस बार बाजी सलमान के हाथ लगी।

सुल्तान से हुआ फायदा
वर्ष 2016 में आदित्य चोपड़ा की फिल्मा सुल्तान में सलमान ने लीड रोल निभाकर फोर्ब्स की लिस्ट में सबको पीछे छोड़ दिया है।


[@ अरबाज ने खोला, सलमान का इतना बड़ा राज]

शाहरुख खान
शाहरुख खान 221.75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 2016 की फोर्ब्सा लिस्टि में दूसरे नंबर पर हैं। बीते वर्ष शाहरुख 257.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पहले नंबर पर थे।

आमिर लिस्ट से बाहर

2016 की टॉप-10 सेलिब्रिटीज की लिस्टो में आमिर खान का नाम शामिल नहीं है। आपको बता दें कि वर्ष 2015 की लिस्टे में आमिर 104.25 करोड़ रुपए की इनकम के साथ पांचवें स्थान पर थे।


[@ सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल]

विराट कोहली
तीसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम है जिनकी कमाई इस साल 132 करोड़ रुपये रही है लेकिन फेम की उनकी रैंकिंग नंबर 1 है।



[@ तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!]

अक्षय कुमार
फोर्ब्सु की लिस्टब में अक्षय कुमार 203.03 करोड़ रुपए की कमाई के साथ चौथे नंबर पर हैं। वर्ष 2015 में अक्षय 127.83 करोड़ रुपए की कमाई के साथ छठे पायदान पर थे। अक्षय कुमार 203 करोड़ की कमाई और 11 फेम रैंकिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं।


[@ सनी लियोनी एक रूप ऐसा भी, देखकर होंगे आश्चर्यचकित]

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की इनकम 2016 में 122.48 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पांचवे नबर पर है। जबकि बीते वर्ष उन्होंने 119.33 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वर्ष 2015 में धोनी चौथे पायदान पर थे।

छठे स्थान पर प्रियंका
6 फेम रैंकिंग और 58 करोड़ की कमाई के साथ ये नंबर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम रहा। 76 करोड़ की कमाई कर आठवें नंबर पर प्रियंका चोपड़ा रही, नौवें पर अमिताभ बच्चन और दसवें पर रितिक रोशन रहे।

[@ 2016 बॉलीवुड ब्रेकअप: नहीं टिक पाए 25 साल पुराने रिश्ते भी]