दिल्ली:अपराधियों के हौसले बुलंद, महिला को मारी गोली

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016, 10:44 AM (IST)

नई दिल्ली। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंदी पर है। यहां जाकिर नगर इलाके में एक महिला को गोली मार दी गई,जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना शुक्रवार की है दरअसल ये महिला अपने पति और बेटी के साथ पूर्वी दिल्ली के जाकिर नगर में रहती है। पिछले 11 दिसंबर को महिला ने अपनी नाबालिग बेटी ने गैंगरेप का केस जामिया नगर थाने में दर्ज कराया था। वहीं लडक़ी नाबालिग होने की वजह से पोक्सो कानून भी लगाया गया।

पुलिस ने लडक़ी की मेडिकल जांच कराने के बाद रेप का केस दर्ज किया था, जिसके बाद पड़ोस के रहने वाले फरार कुछ लोगों की तलाश जारी हैै। अब पुलिस को आशंका है कि फायरिंग में भी उन लोगों पर ही शक की सूई जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक यह साफ नहीं है कि गोली उसी आरोपी ने या उसके किसी आदमी ने चलाई हैै।

[@ मॉडल ने सुनाई दर्द भरी दास्तां, फिल्मों में रोल देने के नाम हुआ रेप ]

फिलहाल पुलिस ने जान से मारने की कोशिश के आरोप में भी केस दर्ज कर लिया गया है।सभी आरोपियों की तलाश की जा रही हैै।

[@ अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक]