जोधपुर। पाकिस्तान के हिंदू विस्थापितों के लिए राहत की खबर है। अब जिला कलक्टर उन्हें नागरिकता का हक दे सकेंगे। इसके लिए देश के 7 राज्यों में 16 जिलों के कलक्टरों को अधिकार दिया गया है। इनमें राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर व जयपुर जिले शामिल हैं। केन्द्र ने सरलीकरण के साथ नागरिकता की फीस 15 हजार से कम करके केवल 100 रुपए कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इससे जोधपुर, बाड़मेर व जैसलमेर में रह रहे 21 हजार पाक विस्थापितों को राहत मिलेगी। सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदूसिंह सोढ़ा ने बताया कि अधिसूचना के बाद अब जो लोग टर्म वीजा पर रह रहे हैं, वह अपना घर ले सकेंगे। बैंक खाता खोल पाएंगे व परिचय पत्र भी बनवा सकेंगे। उन्होंने इसके लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]