411 निर्धन परिवारों को वस्त्र, खाद्य सामग्री व खिलौने वितरित होंगे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016, 10:47 PM (IST)

बाड़मेर। शहर के चार सौ गरीब परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए ग्रुप फॉर पीपल की ओर से गूंज संस्था नई दिल्ली और महिला मंडल बाड़मेर आगोर के तत्वावधान में अनूठी पहल कर उन्हें कपड़े, बच्चों को खिलौने और खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।

इस संबंध में कार्ययोजना को लेकर शुक्रवार को महिला मंडल बाड़मेर के कार्यालय में बैठक की गई। इसमें ग्रुप संयोजक चंदन सिंह भाटी, महेश पनपालिया, आदिल भाई, रमेश सिंह इंदा, सरना अख्तर, आसाराम शामिल हुए। ग्रुप अध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़ ने बताया कि शहर में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए ग्रुप पहले से वस्त्र भंडारण कर सेवा कार्य में जुटा हुआ है। इस अभियान का नाम संबल अभियान दिया गया है। जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]