यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 जनवरी 2016, 2:24 PM (IST)

जोहासनर्ब। दुनिया भर में लडकी की वर्जिनिटी हमेशा ही एक मुद्दा रहा है। उनके कौमार्य पर धर्म से लेकर पवित्रता तक की दुहाई दी जाती है। जर्मनी में कोई कंपनी कौमार्य बेचने लगती है तो दक्षिण अफ्रीका में पवित्र रहने वाली लडकियों को स्कॉलरशिप का ऑफर दिया जाता है। उथूकेला में स्कूल-कॉलेज जाने वाली "वर्जिन" स्टूडेंट्स को जिले की महिला मेयर स्कॉलरशिप दे रही हैं। मेयर डूडू मोजिबूको ने कहा है जब तक ये स्टुडेंट्स वर्जिन रहेंगी तब तक उन्हें यह स्कॉलरशिप मिलती रहेगी। स्कॉलरशिप के लिए गर्ल्स स्टुडेंट्स को वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना होगा।

एक अंग्रेजी साइट में छपी खबर के अनुसार साउथ अफ्रीका के स्कूल या कॉलेज स्टूडेंट्स का वर्जिनिटी टेस्ट संविधान में प्रतिबंधित नहीं है। उथूकेला की मेयर का ऑफिस हर साल 100 से ज्यादा वर्जिन स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देगा। मेयर ऑफिस ने कहा कि यह स्कॉलरशिप तभी तक चालू रहेगी जब तक वो अपनी वर्जिनिटी कायम रखेंगी। दक्षिण अफ्रीका की इस मेयर ने यह स्कीम एड्स के खतरे और हालात को देखते हुए उठाया है। दक्षिण अफ्रीका के बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट के अनुसार पिछला साल खत्म होने तक कम उम्र की लगभग 20000 स्टुडेंट्स प्रेग्नेंट हुई थी। इनमें से कुछ तो ऎसी थीं जो प्राइमरी स्कूल्स में पढ रही थीं।