Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 26 जनवरी 2016, 09:46 AM (IST)

लंदन। एलियंस हैं या नहीं इस बात की आज तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अमरीका की दो महिलाओं ने एलियंस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इन महिलाओं का दावा है कि उन्होंने एलियंस के साथ न केवल शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उनके 13 बच्चों को जन्म भी दे चुकी हैं।

"द सन डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहनी वाली ब्रिगेट नीलसन एरिजोना और एलुना वर्स ने दावा किया है कि वे एलियंस के बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। एलियन से शारीरिक संबंध बनाने के बारे में इन महिलाओं ने कहा कि यह उनका सबसे अच्छा अनुभव था।

नीलसन और एलुना हाइब्रीड बेबी समुदाय की सदस्य भी हैं। इस समुदाय की सदस्य होने की वजह से ही दोनों का मानना है कि उनके बच्चे अंतरिक्ष में एलियंस के साथ ही रहते हैं।

नीलसन का कहना है कि एलियन सिर्फ उन्हीं महिलाओं को ले जाते हैं, जो जाना चाहती हैं और फिर संबंध बनाना चाहती हैं। उनके मुताबिक वो अपने पिता के साथ रहती हैं,

लेकिन हमेशा ही उनका एलिया के साथ संपर्क बना रहता है। हाइब्रीड बेबी समुदाय की महिलाओं ने अपने बच्चों के कुछ चित्र भी बनवाए हैं।

इन चित्र में दिख रहे बच्चे इंसान की तरह हैं, लेकिन उनकी आंखें काली और काफी ब़डी हैं। इन तस्वीरों और इन महिलाओं ने दावे को सच साबित करने के लिए कोई और सुबूत नहीं दिया है।