Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 26 जनवरी 2016, 09:15 AM (IST)

अहमदाबाद। आपने कई प्रकार की शादी देखी होगी, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में एक अनोखी शादी हुई। इस शादी में दुल्हन मंडप में बुलेट पर बैठकर आई, जिसे देखकर मौजूद सभी मेहमान चकित रह गए। इस बुलेट रानी का नाम आयशा उपाध्याय हैं, और ये अहमदाबाद की रहने वाली हैं।

आयशा की बुलेट चलाती ये तस्वीर उनकी शादी की है, आयशा ने मंडप में जाने के लिए एक ऎसा अनोखा तरीका चुना, जिसे देखकर सबकी आंखें चौधियां गई। दरअसल आएशा सोलह साल की उम्र से ही बाइक्स की शौकीन रही है, उसे उसके भाई ने जन्मदिन पर ये बुलेट गिफ्ट की थी। आयशा को बाइक्स चलाना इतना पसंद हैं कि वो बाइक से गोवा और राजस्थान तक की सैर कर चुकी है।

आयशा ने बाइक के इस जुनून को अपनी शादी में बरकरार रखा, मायके और ससुराल वालों का पूरा साथ मिला, और इसके साथ ही दुल्हन बनकर आयशा ने मंडप में बुलेट के साथ धमाकेदार एंट्री की।