2016: जाते-जाते एक और सेलिब्रिटीज का ब्रेकअप, अब सौंदर्या रजनीकांत...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016, 5:04 PM (IST)

सिने सितारे रजनीकांत की बडी बेटी सौंदर्या ने अपने पति अश्विन रामकुमार से अलग होने जा रही हैं। उन्होंने उनसे तलाक लेने के लिए पारिवारिक न्यायालय में एक आवेदन दिया है। कहा जा रहा है कि विचारों के साथ तालमेल न होने के कारण तलाक लिया जा रहा है। सौंदर्या, की शादी 2010 में हुई थी। पिछले साल उन्होंने एक बेटे को भी जन्म दिया था।


[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

प्राप्त समाचारों के अनुसार पिछले कुछ समय से दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था, इसीलिए दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया है। रजनीकांत ने अपनी बेटी के रिश्ते को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। सौंदर्या ने अपने पति अश्विन से अलग होने की चर्चा कुछ समय पहले ट्विटर पर भी की थी। सौंदर्या को भारत की पहली मोशन कैप्चर फिल्म ‘कोचादइयां’ के निर्माण के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उनके पिता के साथ बॉलीवुड दिवा दीपिका पादुकोण ने अभिनय किया था। रजनीकांत ने दोहरी भूमिका निभाई थी। रजनीकांत के होते हुए भी यह फिल्म असफल हो गई थी।

[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]