लीबियाई विमान का अपहरण,माल्टा में उतारा,अपहर्ताओं ने सरेंडर किया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016, 5:10 PM (IST)

वेलेटा। लीबिया में शुक्रवार को एक अंतरदेशीय उडान को हाईजैक कर लिया गया व इसे माल्टा में उतारा गया। अफ्रीकिया एयरलाइन्स के इस विमान एयर बस 320 पर कुल 118 लोग सवार हैं। विमान में 111 यात्री और चालक दल के सात सदस्य थे। यात्रियों में 82 पुरुष, 28 महिला और एक बच्चा है। विमान में सवार सभी 111 यात्रियों को छोड़ दिया गया है। समझा जाता है कि वार्ता के बाद क्रू के सदस्यों को छुडा लिया गया जिसके बाद अपहर्ताओं ने सरेंडर कर दिया। अपहर्ताओं को अरेस्ट कर लिया गया है। रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई।

अपहर्ताओं की संख्या दो है जिन्होंने विमान को उड़ाने की धमकी दी है। माल्टा के प्रधानमंत्री जॉसेफ मस्कट के ट्वीट के अनुसार, इस प्लेन को मालटा में लैंड किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेन में दो लोग घुसे और उन्होंने प्लेन हाईजैक कर लिया। इन लोगों की क्या मांग है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

माल्टा के प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट ने विमान के यहां उतरने की जानकारी दी। जोसेफ ने ट्वीट कर कहा कि यह अपहरण जैसी स्थिति हो सकती है। लीबिया के घरेलू विमान को माल्टा लाया गया। सुरक्षा एवं आपात अभियान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट ने माल्टा में विमान की लैंडिंग के बाद वहां के ट्विटर पर लिखा कि उनको विमान में हाईजैकर्स की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली है। सिक्योरिटी आॅपरेंशंस शुरू कर दिए गए हैं। कुछ मीडिया में यह दावा किया गया है कि हाईजैकर्स के पास ग्रेनेड थे और वह विमान को उड़ाने वाले थे।
अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस विमान ने साउथ वेस्ट लीबिया के सेबा से उड़ान भरी थी। सरकारी अफ्रीकियाह एयरवेज का विमान सेबा से त्रिपोली जा रहा था जब इसे अचानक माल्टा की ओर मोड़ दिया गया। गार्डियन के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने अपने पास हथगोला होने की बात कही है।

`टाइम्स ऑफ माल्टा` के मुताबिक, दोपहर 12.13 बजे विमान का इंजन चल रहा था और कुछ ही दूरी पर सैनिकों ने विमान को घेर लिया। अपहरणकर्ता स्वयं को गद्दाफी का समर्थक बता रहा था। उसने कहा कि यदि उसकी मांगें पूरी हो जाती हैं तो वह चालक दल के सदस्यों को छोड़कर अन्य यात्रियों को जाने देने के लिए तैयार है।
90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम