इंटरनेट पर वायरल हो रहा है यह मैजिक केक..

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 02 जनवरी 2016, 11:25 AM (IST)

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक केक चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि केक में ऎसा क्या विशेष जो कि चर्चा में हैं। जी हां यह कोई ऎसा वैसा केक नही है बल्कि यह रंग बदलने वाला केक है। इस केक को रोटेट करने पर इसका रंग बदल जाता है। पहली बार देखने में इस केक में सनराइज कलर्स जैसे रेड, यलो और ऑरेंज नजर आते है लेकिन जैसे ही आप इसे घुमाएंगे इस केक का रंग बदलने लगेगा।

रोटेट करने पर इस केक में पर्पल, ब्लू और ग्रीन रंग नजर आने लगते हैं। असल में यह एक आइसिंग टेक्निक है। इस केक का वीडियो यूट्यूबर शेर्लोटसमटाइम्स ने ऑनलाइन पोस्ट किया है। इस केक को एक रोटेटिंग स्टैंड पर रखकर घुमाया है और इसका रंग बदलता नजर आता है। केक इसकी सतह जिग-जेग है। बाएं तरह की सभी साइड में एक कलर्स के सेट को एयरब्रश की मदद से डाला गया है और दाएं तरफ से नजर आने वाली साइड को दूसरे कलर्स सेट किया गया है।