महिला के शरीर में बनती है शराब,बिना पिए ही..

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 जनवरी 2016, 4:11 PM (IST)

न्यूयॉर्क। पढकर आपको भी आश्चर्य होगा लेकिन एक महिला का दावा है कि उसके शरीर में शराब बनती है और उसे बिना पिए ही नशा हो जाता है। दरअसल महिला को न्यूयॉर्क के हैमबर्ग में ट्रैफिक पुलिस ने शराब के नशे में गाडी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत में महिला के कहा कि वह बिना पिए ही नशे में रहती है।

महिला का दावा है कि उसके शरीर में स्वत: ही ऎल्कोहल की मात्रा बढ जाती है। महिला को एक बीमारी है जिसके कारण ऎसा हेाता है। महिला को ऑटो ब्रीवरी सिंड्रोम नामक बीमारी है। इस बीमारी को इस बीमारी को गट फर्मेटेशन सिंड्रोम भी कहा जाता है। जब गैस्ट्रोइंटेस्टिनल यीस्ट सामान्य भोजन से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट को एथेनॉल में बदलने लगता है, तक शरीर में शराब का स्तर बढने लगता है। इसमें व्यक्ति के शरीर में खुद ही ऎल्कोहल बनने लगता है। यह बात साबित होने के बाद कोर्ट ने महिला को रिहा कर दिया।