गीता खत्री को भाजपा का जिला सचिव नियुक्त

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016, 3:43 PM (IST)

गुरूग्राम। समाज सेविका गीता खत्री को भाजपा की जिला सचिव नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष बबीता करहाना ने सैक्टर 47 स्थित एयरपोर्ट अपार्टमेंट में भारी तादाद में मौजूद महिलाओं की मौजूदगी में गीता की नियुक्ति कर उन्हें बंधाई दी। इस अवसर पर बबीता ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आम लोगों के लिए जो कार्य कर रही है। इसका सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिल रहा है। भाजपा में महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उनकी महिला टीम लगभग पूरी हो चुकी है।

महिलाओं का भाजपा के प्रति झुकाव इस बात का प्रमाण है कि यहां पर महिलाओं को पूरा अवसर मिलता है। गीता खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगी। वे महिला जिलाध्यक्ष बबीता व भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को लेकर वह पहले भी सक्रिय रही है और अब पार्टी में जिम्मेवारी मिलने के बाद उनका दायित्व और बढ़ गया है।

उन्होंने मौजूद महिलाओं से आहवान किया कि भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचानेे के लिए कमर कस ले। भाजपा में महिलाओं को सबसे अधिक मान सम्मान मिलता है। इस अवसर पर भारी तादाद में महिलाएं माजूद रही उन्होंने नवनियुक्त सचिव गीता खत्री को बंधाई दी व जिला प्रधान बबीता का गीता की नियुक्ति पर आभार जताया।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]