प्रसिद्धि में सबसे आगे विराट कोहली, कमाई में ‘बजरंगी’ और ‘मस्तानी’आगे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016, 3:11 PM (IST)

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली इस वर्ष सर्वाधिक चर्चित भारतीयों की सूची में पहले पायदान हैं। उन्होंने इस मामले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों अमिताभ बच्चन, सलमान खान जैसे सितारों को पीछे छोड दिया है। वहीं ब्रांड वैल्यू के मामले में उन्होंने अपने ही साथी खिलाडियों एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड दिया है। यह सब साल 2016 के लिए फोबर््स इंडिया द्वारा जारी सूची से पता चलता है। धोनी सबसे लोकप्रिय सेलेब्स की लिस्ट में चौथे, अमिताभ पांचवें और सचिन छठे स्थान पर हैं। टॉप पर विराट कोहली के बाद सलमान खान और शाहरुख खान का नाम आता है।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

कोहली देश में सबसे ज्यादा कमाई (134.44 करोड रुपए) वाले खिलाडी भी हैं। उनके बाद 122.48 करोड की कमाई के साथ धोनी दूसरे स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर अभी भी कई वर्तमान क्रिकेटरों से ज्यादा कमाते हैं। कमाई के मामले में वह कोहली और धोनी के बाद तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि कमाई की ओवरऑल लिस्ट में बॉलीवुड सितारे बाजी मार रहे हैं।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

सलमान खान 270.33 करोड रुपए की कमाई के साथ टॉप पर हैं तो शाहरुख 221.75 करोड रुपए की आय के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं। इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम स्टैंडअप कॉमेडी के लिए ख्यात अभिनेता कपिल शर्मा का आता है। कपिल शर्मा सचिन तेंदुलकर के बाद सातवें सबसे मशहूर सेलेब्रिटी हैं। क्रिकेटर्स की लोकप्रियता की बात करें तो कोहली, धोनी और तेंदुलकर के बाद युवराज सिंह का नंबर आता है जो 13वीं पायदान पर हैं। रोहित शर्मा 17वें और शिखर धवन 21वीं रैंक पर, उनके ठीक बाद रैना का नंबर है। हालांकि कमाई के मामले में युवराज, रैना, धवन, अश्विन जैसे खिलाडियों से रोहित ज्यादा कमाते हैं।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

सलमान खान साल में 270.33 करोड की कमाई के साथ इस लिस्ट में टॉप पर आए हैं। वहीं शाहरुख खान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। शाहरुख खान एक साल में 221.75 करोड रुपए कमाते हैं। खिलाडी कुमार अक्षय चौथे नंबर पर हैं। वह साल में 203.03 करोड रुपए कमाते हैं। अक्षय के बाद 122.48 करोड की कमाई के साथ कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पांचवे नंबर पर हैं। दीपिका पादुकोण भी टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। साल में 69.75 करोड की कमाई के साथ दीपिका इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]