कोहरे ने थामी रफ्तार, 42 ट्रेनें लेट

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016, 09:40 AM (IST)

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली एनसीआर में कोहरे के साथ-साथ सर्दी भी बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई है। सडक़ों पर विजिबिलिटी बेहद कम होने की वजह से गाडिय़ों की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 42 ट्रेनें लेट चल रही हैं। वहीं 4 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि शुक्रवार को विमान सेवाओं पर इसका ज्यादा असर नहीं देखा जा रहा है।

उत्तर भारत के अन्य हिस्सों की बात करें तो ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पंजाब और हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा। अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

पटियाला और चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.6-8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबाला का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण क्षेत्र में रेल और सडक़ यातायात प्रभावित हुई है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]