देखिए समुद्र के अंदर अनोखा म्यूजियम

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 29 नवम्बर 2015, 11:25 PM (IST)

दुनिया में हर देश में म्यूजियम मिल जाएंगे। इन म्यूजियमों को देखने के लिए पर्यटक भी काफी पसंद करते हैं।

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको यह भी ज्ञात होगा कि म्यूजियमों में वह वस्तु रखी जाती हैं जो प्रसिद्ध हों या प्रसिद्ध व्यक्तियों की वस्तु हो आदि। हम आपको ऎसा म्यूजियम दिखा रहे हैं जिसे देखकर आप भी कहेंगे वाह।

दरअसल यह म्यूजियम पानी के अंदर यानि समुद्र में है। म्यूजियम में जो तस्वीरें दिखा रहे हैं उन तस्वीरों में अनेक तरह की मूर्तियां हैं।

इन मूर्तियों की खास बात यह है कि ये मूर्तियां समुद्र में पानी के अंदर भी वैसी ही हैं जैसा कि इन्हें कई वर्षो पहले रखा गया था।

मैक्सिको में समुद्र के अंदर मूर्तियों का एक विशाल संग्रहालय है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। यह संग्रहालय जेसन डिकेयर्स टेलर ने बनाया है।

इन कलाकृतियों का वजन करीब 200 टन है। ये कलाकृतियां 420 वर्गमीटर में बनी हैं। यह सभी मूर्तियां ऎसे सीमेंट से बनी हैं जो पानी में खराब नहीं होती।