गजब! कभी नहीं पिघलती इस गुफा की बर्फ

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 नवम्बर 2015, 11:36 AM (IST)

प्राकृतिक की बनावट का भी क्या कहना कभी इंसानी फूल दिखाती तो कभी कश्मीर में बनाए स्वर्ग को, हाल ही में प्राकृतिक तोहफा सामने आया है जिसे सुनकर आप असमंजस में पड़ जाएंगे और सोचेंगे।

सम्बंधित तस्वीरें देखने के लिए क्लिक कीजिए अगली स्लाइड पर
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपने हमेशा सुना होगा की बर्फ पल भर में पिघल जाती है, लेकिन यह बर्फ सालों से जमी हुई है चट्टानों की तरह स्थिर है और लिक्विड स्टेट होने पर भी यह बर्फ पिघलती नही है।

जानकारी के लिए बता दें यह जगह कैनेडियन रॉक्स में स्थित है, इस बड़ी चट्टान का खुलासा करने वाला एक दिलदार फोटोग्राफर है, जिसने इस गुफा की गहराई को नापकर एक प्राकृतिक तोहफा सामने लाकर रख दिया है।

इस फोटो ग्राफर का नाम पॉल ज़ीजक़ा है, जिसने 459 गहरी गुफा में जाकर खुद देखा है की यह बर्फ आने वाले वक़्त में भी नही पिघलेगी। गुफा के अंदर कुछ जगह तो ऐसी है जहा इंसान को लगता है की वह उड़ रहा है।

इस गुफा को कोल्ड ट्रैप केव कहा जाता है,जहां हवाएं जाती तो है लेकिन उनका बाहर आना नामुमकिन होता है।

ज़ीजक़ा का कहना है की ऐसी जगह हमारे प्रकृति के लिए एक धरोहर है, यह मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण काम था जिसे मैंने कर दिखाया।

इस गुफा के अंदर बात करना बहुत मुश्किल है क्यूंकि आवाज़ गूंजती ही रहती है जिसका कोई अंत नही है।

ज़ीजक़ा ने बताया की गुफा के अंदर टीम को गाइड करना और भी मुश्किल हो जाता है।