उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में गुरुवार को 24वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कुलाधिपति और राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी शिरकत की। इस दौरान हुए डिग्री और मैडल वितरण समारोह में छात्राओं ने बाजी मार ली। पहला चांसलर गोल्ड मेडल इन्फोरमेशन टेक्नोलाॅजी की हीना धाभाई को दिया गया। वहीं कुल 52 गोल्ड मेडल में से 39 मेडल छात्राओं के नाम रहे। 24वें दीक्षांत समारोह में कुल 124 पीएचडी डिग्रियों का वितरण किया गया। जिसमें से 55 पीएचडी डिग्री छात्राओं ने हासिल की।
[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]
विवेकानन्द सभागार में हुए दीक्षांत समारोह में डिग्री वितरण के दौरान 1962 के बाद पहली बार इतिहास विषय में डी-लिट की उपाधि तारा मंगल को दी गई। विज्ञान संकाय में 24, पृथ्वी विज्ञान में 11, विधि में 8, शिक्षा संकाय में 9, प्रबंध संकाय में 7, मानवीकी में 26, वाणिज्य संकाय में 18 और सामाजिक विज्ञान संकाय में 21 विद्यार्थियों ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।