हरियाणा सरकार की ओर से नगर कीर्तन का किया गया स्वागत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016, 5:15 PM (IST)

यमुनानगर। गुरू गोबिंद सिंह जी के 350 साला जन्म दिवस पर आनंदपुर साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन गुरुवार को यमुनानगर के कस्बा साढौरा में पहुंचा। यहां हरियाणा सरकार ने इस नगर कीर्तन का स्वागत किया।

यह नगर कीर्तन गुरुवार रात्रि को कपाल मोचन रूकने के बाद सुबह कपाल मोचन से शुरू होकर पटना साहिब के लिए रवाना होगा। जो कि पांच जनवरी को पटना साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन को हरियाणा सरकार ने स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है। यमुनानगर के कस्बा साढौरा में पहुंचे नगर कीर्तन को लेकर आज यमुनानगर जिला प्रशासन की तरफ से विशेष बंदोबस्त किए थे।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]