इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 अक्टूबर 2015, 1:53 PM (IST)

लखनऊ। आपने कई अजीबोगरीब घटनाएं पढी होगी जो आपको सोचने के लिए मजबूर कर देती है। आखिरकार ऎसा कैसो हो सकता है। एक ऎसा ही मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से सामने आया है। जहां एक सेमल के पेट से लाल रंग का पदार्थ निकलने से इलाके में कौतूहल मच हुआ है। लोग इसे पेड से खून निकलने की घटना मान रहे हैं। ये देखने वालों का तांता लगने लगा है। वहीं कुछ लोग इसे भगवान का चमत्कार मान पूजा पाठ करना शुरू कर दिया है।

धौरहरा क्षेत्र के रेहुवा गांव में किसान सतीश वर्मा अपने खेत में लगा सेमल का पेड काटने पहुंचे। सतीश ने पे़ड पर कुल्हाडी से कुछ वार ही किए थे कि पे़ड की कटान वाली जगह से लाल रंग का द्रव बहने लगा। लाल रंग का द्रव देख सतीश खून समझकर हैरत में प़ड गया। सतीश इतना घबरा गए कि बेहोश हो गए। होश में आने के बाद सतीश गांव पहुंचे और लोगों को पूरा वाकया बताया।

जंगल की आग की तरह ये खबर फैलते ही आसपास के गांवों के सैकडों लोगों तक पहुंच गई। सैकडों लोग चमत्कार मान मौके पर पहुंच गए और वहां पूजा पाठ शुरू कर दिया। इसी बीच मौके पर एक शास्त्री जी और एक मौलाना साहब भी पहुंच गए। कोई यहां मन्दिर बनाने की बात करने लगा तो कोई मजार। देखते ही देखते हजारों रूपए भी पेड की जड में चढ गए।

विशेषज्ञ का तर्क---


अब पे़ड से खून निकल रहा है या कोई अन्य पदार्थ इसको लेकर बहस शुरू हो गई। जन्तु और वनस्पति विशेषज्ञ डॉ वीपी सिंह कहते हैं पे़डों में "रेजिन" नाम से एक पदार्थ निकलता है ये रासायनिक अभिक्रिया से लाल रंग का हो गया होगा। हंसते हुए डॉ. सिंह ये भी कहते हैं प्रकृति खुद मनुष्य को पे़ड काटने से रोकने को कह रही है, अब लोगों को समझ जाना चाहिए इसी बहाने ही सही।

धौरहरा के वन क्षेत्राधिकारी यूपी सिंह कहते हैं हिन्दुस्तान में आस्था के नाम अंधविश्वास फैलाने वालों की कमी नहीं। बिना किसी वैज्ञानिक कारण जाने बिना लोग लोग पूजा पाठ करने लगे होंगे पर प्रकृति में ये घटना कोई अनोखी नहीं। पेडों में गोंद या तरल पदार्थ निकलते लोगों ने देखा होगा। हो सकता है पे़ड के बीमारी वाली जगह पर कुल्हाडी पड गई हो और लाल रंग का ये पदार्थ निकला हो। रेंजर श्री कहते हैं लोगों में आस्था से ही कुछ कटान रूके तो इसमें हर्ज क्या है। फिलहाल इलाके के लोगों में पे़ड से खून निकलने की चर्चा पर कौतूहल बना हुआ है।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे