मिजोरम:खाई में गिरी बस, 11की मौत

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 अक्टूबर 2015, 2:37 PM (IST)

लंगलेई। दक्षिणी मिजोरम के लंगलेई जिले में एक तेज रफ्तार बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे है। पुलिस ने रविवार को बताया कि ऎजल और लांगतलई के बीच चलने वाली बस बीती रात रामलईतुई गांव के पास घाटी में गिर गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में बस का ड्राइवर और चार महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से दो महिलाएं गर्भवती थीं। पुलिस को ड्राइवर के शराब के नशे में होने या नींद की झपकी आने की आशंका है। घायलों को सेरचिप जिले में थेनजाल स्थित अस्पताल ले जाया गया है।