एक्टर अनिल कपूर ने अपना हेयर स्टाइल क्या बदला वो चर्चा का विषय ही बन गए।
अनिल ने अपने लुक्स पर एक्सपेरिमेंट किए, हेयर स्टाइल को नए तरीके से करवा
लिया। इसे लेकर जहां कई लोगों ने उनकी तारीफ की, तोकई ने उनकी मजाक भी
बनाई। इसके बाद अनिल एक अवार्ड शो में पहुंचे तो उन्होंने खुद स्वीकार किया
कि ये हेयर स्टाइल कई लोगों को पसंद नहीं आई।
अनिल ने बताया कि नई
फिल्म के लिए बदले गए इस लुक को फिल्म के निर्देशक ने भी नकार दिया। अनिल
कपूर ने कहा कि मैंने अनीस बज्मी की फिल्म मुबारका के लिए अपना हेयरस्टाइल
बदला था, यही नहीं मैंने कई और लुक भी चेंज किये थे लेकिन मेरे फिल्म के
निर्देशक अनीस को मेरा यह लुक और स्टाइल पसंद नहीं आया और उन्होंने इस लुक
को रिजेक्ट कर दिया।
[@ इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!]
बाद में अनीस में मुझे कहा कि आपको तो फिल्म में सरदार
बनना है। तो आप पगड़ी बांधने और पहनने की प्रैक्टिस करिये, और अब मुझे
फिल्म में पगड़ी पहन कर शूटिंग करनी पड़ेगी, इसलिए अब मैं अपने बाल
बढ़ाऊंगा।