भरतपुर उद्योग एवं व्यापार संगठन ने किया कलेक्टर का सम्मान

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 दिसम्बर 2016, 9:27 PM (IST)

भरतपुर। सरकूलर रोड स्थित एक होटल में जिला कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार का भरतपुर उद्योग एवं व्यापार संगठन ने सम्मान किया। इस दौरान संस्था सदस्यों ने भरतपुर में उद्योग एवं व्यापार की परिस्थितियों के बारे में जिला कलेक्टर को अवगत कराया। शहर में नए औद्योगिक क्षेत्र विकास तथा उसी के साथ नए उद्योग एवं व्यापार किस प्रकार विकसित हो, उस पर विभिन्न संस्था पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहन माहेश्वरी, राकेश बंसल, नरेन्द्र सिंघल, प्रमोद अग्रवाल, सतीश सिंघल, ओम प्रकाश टिम्बर वाले, राजेन्द्र सिंघल, सुनील गोयल, राजेन्द्र गोयल, मुकेश सिंघल, गोविन्द गुप्ता, नीरज बंसल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग गर्ग ने किया।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]