सिडनी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आंद्रे रसैल के काले बल्ले को अपनी टी20 बिग बैश लीग (बीबीएल) में प्रतिबंधित कर दिया है। सीए ने टूर्नामेंट में सिडनी थंडर के पहले मैच में रसैल को इस बल्ले के उपयोग की इजाजत दी थी। रसैल ने मंगलवार को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ हुए मैच में काले बल्ले से बल्लेबाजी की थी। यह मैच थंडर की टीम हार गई थी। सीए ने पहले कहा था कि खिलाड़ी रंग-बिरंगे बल्लों का उपयोग कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें सीए से इजाजत लेनी होगी।
सीए ने काले या टीम की जर्सी वाले रंग के बल्ले की ही इजाजत देने की बात कही थी। इसी कारण रसैस को काले बल्ले से खेलने की मंजूरी मिल गई थी। सीए ने अब इस मंजूरी को वापस ले लिया है और इसकी वजह उसने गेंद पर बल्ले से बने निशानों को बताया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने बीबीएल के मुखिया एंथनी इवरार्ड के हवाले से लिखा है कि मैच अधिकारियों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बताया कि आंद्रे रसैल के बल्ले से गेंद पर निशान बन गए हैं।
[@ आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें.... ]
परिणामस्वरूप हमने फैसला लिया है कि हम रसैल को काले बल्ले से खेलने को दी
गई मंजूरी को वापस ले रहे हैं क्योंकि बल्ला बनाने वाली कंपनी ने इसमें जिन
रंगों का प्रयोग किया है, वे गेंद को खराब करने वाले हैं। उन्होंने कहा,
अगर कोई भी बीबीएल या डब्ल्यूबीबीएल खिलाड़ी उस तरीके के रंग-बिरंगे बल्ले
का प्रयोग करता है या करती है जिससे गेंद का रंग खराब नहीं हो और खेल भावना
बनी रहे तो सीए उस पर विचार कर सकता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इनकी वापसी
[@ अश्विन ने इस अनचाहे रिकॉर्ड में की इन 2 की बराबरी, ये 4 आगे]
ढाका।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 दिसम्बर को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पहले
एकदिवसीय मैच के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है।
इस टीम में मुस्ताफिजुर रहमान और तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन की वापसी हुई है।
इसके अलावा, मेहदी हसन, तनबीर हैदर और सुबाशिस रॉय को पहली बार एकदिवसीय
टीम में जगह मिली है।
नासिर हुसैन, शफीउल इस्लाम, अल अमीन हुसैन और तेजुल
इस्लाम को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुस्ताफिजुर ने
पिछली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 विश्व कप 2016 में बांग्लादेश का
प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद जुलाई में कंधे की चोट के कारण वे क्रिकेट
से बाहर हो गए थे। अगस्त में उनके कंधे की सर्जरी हुई थी।
[@ ये हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और टॉप-5 गेंदबाज]
/इस माह की
शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षण शिविर के दौरान वे बांग्लादेश की टीम
के साथ थे। इसके अलावा, फिटनेस की कमी के कारण सितम्बर में अफगानिस्तान के
खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए रुबेल को टीम में जगह नहीं मिली थी। रुबेल
को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में मांस-पेशियों में खिंचाव की
समस्या से जूझ रहे मोहम्मद शाहिद के स्थान पर शामिल किया गया है।
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला 26 से 31
दिसम्बर तक खेली जाएगी।
बांग्लादेश टीम : मशरफे बिन मुर्तजा (कप्तान),
तमीम इकबाल, इमरूल कायेस, सौम्या सरकार, सब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम
(विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मोसाद्देक हुसैन, रूबल हुसैन,
तास्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, मेहदी हसन, सुबाशिस रॉय, तनबीर हैदर।
(IANS)
[@ लोकेश राहुल से पहले ये 8 बल्लेबाज भी हो चुके हैं 199 पर आउट]