चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईपीएस तथा एक एचपीएस के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी बी.सथीश बालन, जो यमुनानगर के
पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित थे, को अब झज्जर का पुलिस अधीक्षक
लगाया गया है। सीआईडी, सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया, जो झज्जर के
पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित थे, को अब यमुनानगर का पुलिस अधीक्षक
लगाया गया है।