नई दिल्ली। होंडा ने अपनी बाइक 2016 सीबीआर 150आर को जकार्ता के पास सेनटुल इंटरनेशनल सर्किट में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की लॉन्चिंग के मौके पर पॉपुलर रेसर दानी पेडरोसा व मार्क मार्कवेज भी मौजूद थे। होंडा ने अपनी इस बाइक में 150 सीसी का लिकि्वड सिलेंडर फ्यूल इंजेक्टेड लगाया है। साथ हीयह 6 स्पीड गियरबॉक्स से युक्त है।
होंडा की यह बाइक तीन रंगों रिवोल्यूशन व्हाइट, रेसिंग रेड व निट्रो ब्लैक
में उपलब्ध होगी। ऑफर किया गया है। नई 2016 होंडा सीबीआर में फुल एलईडी
टि्वन हैडलैम्प्स, शार्पर फ्रंट फेयरिंग है।
इतना ही नहीं इस बाइक में न्यू
एक्जास्ट, न्यू फुट पेग, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल व एलईडी टर्न
इंडीकेटर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस बाइक के टॉप एंड दो वेरिएंट्स की
कीमत लगभग 1.65 लाख रूपए और 1.68 लाख रूपए रखी गई है।