वस्त्र बताते हैं व्यक्तित्व,व्यवसाय,चरित्र के बारे में...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 सितम्बर 2017, 2:24 PM (IST)

किसी भी इंसान के कपड़े उसके व्यक्तित्व का आईना होते हैं। कपड़ों से न केवल किसी के रहन-सहन के बारे में पता चलता है, बल्कि सामने वाले के नेचर को समझने में भी मदद मिलती है। किसी भी व्यक्ति को उसके कपड़े पहनने के तरीके से, कपड़ो के रंग से, कपड़ो की गुणवत्ता से अर्थात पहनावे से सरलता से पहचाना जा सकता हैं कि उसका सामाजिक स्तर उसकी सोच व व्यवसाय किस प्रकार का है। आप किसी भी इंसान के कपड़ों से उसके रहन सहन के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। यही नहीं, उसका नेचर, फैमिली बैकग्राउंड, बिहेवियर, एजुकेशन के बारे में भी ड्रेस से काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है।

[@ नाम का अक्षर बदलने से बदल सकता है भाग्य]



[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

तंग कपडे (शनि या राहु का प्रभाव)
ऐसे जातक चुस्त, फुर्तीले, कुछ कर गुजरने की सोच वाले, अस्थिर स्वभाव वाले, निडर व साहसी प्रवर्ती के होते हैं। वो तंग/टाइट फिटिंग के कपड़े पहनते है। इनका मन मस्तिष्क हर समय किसी ना किसी उधेड़ बुन में लगा रहता हैं। इनके लग्न पर शनि अथवा राहु ग्रह का प्रभाव रहता हैं दिखावा व बहसबाजी करना इन्हें पसंद होता हैं लंबे समय तक कोई काम करना इन्हे पसंद नहीं होता स्वयं पर खूब लगाव रखते हैं तारीफ के भूखे परंतु खर्च के मामले मे कंजूस होते हैं। अपना काम निकलवाने में तथा धन कमाने में ये लोग माहिर होते हैं।

[@ नाम का अक्षर बदलने से बदल सकता है भाग्य]

ढीले कपडे (चन्द्र या गुरु का प्रभाव)
जिन व्यक्तिओं पर चन्द्र या गुरु गृह का प्रभाव होता हैं। वे ढीले कपड़े पहनते है, यह जातक शांत, कोमल, सीधे और सरल स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग धैर्यवान दूसरों को राह बताने वाले स्वयं को किसी भी परिस्थति में ढालने वाले होते हैं। प्राय: ये चिंतन, मनन, ध्यान व अध्यात्म में ज्यादा रुचि रखते है।

[@ 3दिन में बदलें किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स]

ब्रांडेड (सूर्य का प्रभाव)
ऐसे जातक ब्रांडेड कपडे पहनना पसंद करते है। जिन व्यक्तिओं पर सूर्य ग्रह का प्रभाव होता हैं। ये व्यक्ति महत्वकांक्षी, मूडी व बिंदास होते हैं सदैव ऊपर उठने की कोशिश करते रहते हैं इनमे आत्मविश्वास की कमी होती हैं जिसे यह छिपाते रहते हैं दूसरों के प्रति होड, जलन व प्रतिद्वंदिता की भावना इनमें पनपती रहती हैं जिस कारण यह अपने को आर्थिक रूप से सम्पन्न दर्शाते हैं।

[@ काली मिर्च के दाने संवार देंगे आपकी किस्मत]

हाथ से बने कपड़े (गुरु या शनि का प्रभाव)
समय व नियम के पक्के होते हैं प्राय: इनके लग्न या चन्द्र का संबंध गुरु या शनि से होता हैं। ऐसे वस्त्र पहनने वाले लोग हंसमुख, संवेदनशील,भावुक, शांत व प्रतिभावान होते हैं अपने सभी कार्य स्वयं करना पसंद करते हैं। इनकी बातों में दर्शन, धर्म, दया व अनुभव साफ झलकता हैं। ये रचनात्मक व कला से संबन्धित कार्य करते हैं। पारखी नजऱ व दूरदर्शी होते हुये दूसरों के दुख दर्द को समझते हैं।

[@ मां‍गलिक दोष का हव्वा नहीं, निवारण के ये तरीके अपनाएं]