नंदू पासवान के खाते से 30 करोड़ का ट्रांजेक्शन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 दिसम्बर 2016, 2:59 PM (IST)

नोएडा। यहां के सेक्टर 51 स्थित एक्सिस बैंक में नंदू पासवान के नाम पर 12 जनवरी 2016 को खाता खोला गया था। अब बैंक ने इस खाते के नाम पर करोड़ों के ट्रांजेक्शन की डिटेल बैंक की ओर से पुलिस को दे है। बैंक द्वारा दी गई डिटेल के अनुसार नंदू पासवान के खाते से 30 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया है।
मामले की प्राथमिक जांच के अनुसार पुलिस को आशंका है कि किसी ने नंदू का फर्जी आईडी लेकर फर्जी खाता खोला था। इस खाते से आखिरी ट्रांजेक्शन 29 नवंबर को हुआ है।
[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

पुलिस ने उन खातों की भी डिटेल मांगी है जिनमें नंदू के खाते से आरटीजीएस किया गया है। बता दें कि मामला सामने आने पर नंदू ने सेक्टर 49 कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। शिकायत में उन्होंने बताया था कि सेक्टर 51 स्थित एक्सिस बैंक में नंदू के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर हिमानी इंटरनेशनल के पास से कंपनी का करेंट अकाउंट खोला गया। इस खाते से करोड़ों की हेरफेर की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]