53 चालान काट वसूला 9200 जुर्माना

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016, 8:03 PM (IST)

ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 53 चालान किए हैं, जिनमें से 35 चालानों का मौका पर निपटारा करके 9200 रूपये जुर्माना प्राप्त किया है। एसपी अनुपम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिना हैलमेट लगाये दोपहिया वाहन चलाने पर 13, बिना सेफटी बैल्ट लगाये वाहन चलाने पर 10 और अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर 3 चालान किए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिना बीमा करवाये वाहन चलाने पर एक, बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन चलाने पर तीन, उतावलेपन व लापरवाही से वाहन चलाने पर एक, दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राईडिंग करने पर चार व मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के अंर्तगत 18 चालान किए हैं।

[@ ड्रग तस्करों से मिली जाली करेंसी, जानिए कहां से आ रहें है नकली नोट]