भरतपुर। जयपुर में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान के तत्वावधान में राज्यस्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय था निजी ‘टीवी चैनलों के लिए प्रसारण पूर्व आचार संहिता अनिवार्यता लागू किया जाना राष्ट्र हित में है’। इसमें भरतपुर से एमएसजे कॉलेज के बीए फाइनल ईयर के छात्र कुणाल अग्रवाल पुत्र डॉ. मनोज अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और भरतपुर संभाग का नाम रोशन किया। इस अवसर पर मंगलवार को भरतपुर एमएसने कॉलेज प्राचार्य डॉ. उमेश चन्द शर्मा ने कुणाल का स्वागत कर बधाई दी।
[@ अचानक क्या हुआ कि लोगों और वाहनों पर पत्थर फेंकने लगी यह युवती]