सिमरनजीत सिंह मान के बयान पर जताया विरोध

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016, 5:54 PM (IST)

फगवाड़ा। शिव सेना पंजाब ने अकाली दल अमृतसर के नेता सिमरनजीत सिंह मान के उस बयान पर विरोध जताया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश जिसमें सिनेमाघरों में राष्ट्रगान चलाए जाने के दौरान सभी दर्शकों के खड़े होने के निर्देश दिए गए थे। उस आदेश पर सिख समुदाय खड़े नहीं होंगे। शिवसेना पंजाब ने इस बयान पर विरोध जताया। उन्होंने मान पर दिमागी संतुलन खोने का आरोप लगाया। शिवसेना पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा और प्रदेश प्रवक्ता विपिन शर्मा ने मान पर दिमागी संतुलन खोने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वे हमेशा सिख समुदाय की भावनाओं को भड़काकर उन्हें आतंकवाद की ओर ले जाते हैं।

[@ रिवाल्वर दिखा कर पेट्रोल पंप से भागने वाले निकले चोर, युवती भी शामिल]