भिवानी। सालों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सांसद के आवास का घेराव कर वहीं पर धरना दे दिया। उन्होने ज्ञापन के माध्यम से सांसद धर्मबीर सिंह से उनकी मांग संसद में उठाने की मांग की। मंगलवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सङक़ों पर उतरी और पुराना बस अड्डा से लेकर सांसद के आवास तक प्रदर्शन कर वहीं धरना दे दिया। करीब आधा घंटा तक यहां नारेबाजी कर सांसद धर्मबीर सिंह की गैरमोजूदगी में उनके पीएम को अपना ज्ञापन सौंपा।
[@ क्या ये ड्यूटी भी बन सकती है मौत का कारण, जानकार हैरान रह गए सभी]