अजीब रस्में,जिनके बिना नहीं होती शादियां!

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 18 जून 2015, 3:23 PM (IST)

इस दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं। हर जाति, समुदाय और वर्ग के लोग अपनी परंपरा और रिवाज निभाते हैं। शादी को लेकर भी लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं। आज हम आपको शादी के ऎसे रिवाजों के बारे में बताते हैं, जो आपको अजीब भी लगेगे और मजेदार भी हैं।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कबूतर उडाना (फिलीपीन्स)
परंपरागत फिलिपीनो शादी में दूल्हा और दुल्हन दो कबूतरों को आसमान में उ़डाते हैं। फिलीपीन्स में लोगों का मानना है कि ऎसा करने से शादीशुदा जो़डे का जीवन सुखद, शांत और संपन्न रहता है।

कन्फेट्टी (इटली)
इतालियन में, कन्फेट्टी का मतलब सिर्फ कागज के टुकडे उडाना ही नहीं है। यहां कन्फेट्टी का अर्थ होता है मीठी टॉफियां। शादी में आए हुए मेहमानों को ये दी जाती हैं और विदाई के समय ये टॉफियां नवविवाहित जोडे के ऊपर फेंकी जाती हैं।

लकडी काटने की रस्म (जर्मनी)
जर्मनी में लकडी काटने की रस्म है। दूल्हा और दुल्हन मिल कर, सारे मेहमानों के सामने एक लकडी का टुकडा काटते हैं। अगर दोनों, ठीक तरह से ये कर लेते हैं तो माना जाता है कि वो जिन्दगी के उतार-चढाव में एक दूसरे का साथ देंगे और हमेशा साथ रहेंगे।

सास के लिए बत्तख (कोरिया)
पुरानी कोरियन सभ्यता के अनुसार, शादी के समय दूल्हा अपनी सास को बत्तख उपहार में देता था। मान्यता ये थी कि ऎसा करने से दूल्हा-दुल्हन के प्रति अपनी निष्ठा सिद्ध करता है लेकिन आजकल दूल्हा-दुल्हन लकडी की ही बत्तख एक दूसरे को देते हैं।

मुंह काला करना, (स्कॉटलैंड)
स्कॉटलैंड में शादी के एक दिन पहले दूल्हे और दुल्हन को घर के बाहर ले जाया जाता है और उन पर शराब, राख़, चिडिया के पंख और आंटा डाला जाता है। ऎसी रस्म का कारण यह माना जाता है कि दोनों को नजर नहीं लगती।

काला वेडिंग केक (जमैका)
जमैका की शादियों में काला वेडिंग केक मेहमानों को खिलाया जाता है जो फलों और डार्क रम से बनता है।

दुल्हन के ऊपर थूकना (केन्या)
केन्या में जब शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन गांव छोड के जा रहे होते हैं तो दुल्हन के पिता अपनी बेटी के सर और सीने पर थूकते हैं, जिससे कि बुरे साए नवविवाहित जोडे से दूर रहें।

मनी डांस (पोलैंड)
एक पोलिश परंपरा के अनुसार, शादी में आने वाले मेहमान, दुल्हन के साथ नाचने के लिए रूपए देते हैं जो पैसे जमा होते हैं वो दूल्हा और दुल्हन के हनीमून में लगा दिए जाते हैं।

सफेद घंटी तोडना (ग्वाटेमाला)
जैसे हिन्दू शादियों में, घर में कदम रखने से पहले कलश गिराया जाता है वैसे ही ग्वाटेमाला की शादियों में दूल्हे की मां, नवविवाहित जोडी की समृद्धि और यश के लिए एक सफेद घंटी तो़डती है।

पोलटेराबैंड (जर्मनी)
इस प्रथा में दूल्हा और दुल्हन के दोस्त और परिजन शादी के एक रात पहले दोनों के घर के सामने बर्तन तोडते हैं।

दुल्हन को अगवा करना (रोमानिया)
रोमानिया में एक नकली अगवा करने का खेल खेला जाता है। दुल्हन के दोस्त और परिजन उसे किडनैप कर लेते हैं और दूल्हे को रूपए और शराब का लालच दे कर दुल्हन को बचाना होता है।

डोली और लाल छाता (चाइना)
हिन्दुस्तानी शादियों की तरह ही चाइना में भी दुल्हन लाल रंग की डोली में लाई जाती है। चाइनीज लोगों के लिए लाल रंग का काफी महत्व है। परंपरा है कि दुल्हन लाल रंग के घूंघट में आती है और उसकी दोस्त, लाल छतरी उसके सर के ऊपर रखती है।

आग ले जाना (साउथ अफ्रीका)
साउथ अफ्रीकन रिवाजों के अनुसार दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता, अपने घर से आग लेकर दूल्हे और दुल्हन के नए घर जाते हैं और उनके घर में पहली लौ जलाते हैं। जिस घर में बडे हुए हैं उस घर की आग नवविवाहित जो़डे के लिए शुभ होती है।

दूल्हे के पैर पर मारना (कोरिया)
कोरिया में दूल्हे के दोस्त उसके पैर पर लकडी या मछली से मारते हैं। ये इसलिए किया जाता है कि सुहागरात को दूल्हा दुल्हन को "निराश" न करे। बेचारा दूल्हा, शादी के पहले ही कितना दर्द झेलना पडता है।

सीरियल किसिंग (स्वीडन)
स्वीडन में जब भी दूल्हा या दुल्हन टेबल से उठ कर कहीं जाते हैं तो उनके दोस्त दूसरे इंसान को किस करने लगते हैं।

टॉयलेट में सूप (फ्रांस)
फ्रांस में शादी के बाद, दूल्हा-दुल्हन के दोस्त बचा हुआ खाना इकठ्ठा करके उसका सूप बना देते हैं। फिर वो दूल्हा और दुल्हन के कमरे के टॉयलेट बाउल में इस सूप को डाल देते हैं। नवविवाहित जोडा जब तक इस सूप को पी नहीं लेता वह इक्टे नहीं बैठ सकते।