इन 7 टाइप के लडकों पर लडकियां होती हैं फिदा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 जून 2015, 2:35 PM (IST)

आज ज्यादातर लडके, लडकियों से दोस्ती करना चाहते है। लेकिन एक लडकी को कैसे लडके पसंद आते हैं, ये बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको कुछ ऎसे ही टिप्स बताने जा रहें है जिनके बारें में पढकर आपको पता चल जाएगा कि लडकियों को किस प्रकार के लडके पसंद है।

इन लडकों को लडकियां करती है जल्दी पसंद, स्लाइड पर क्लिक करें...
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हैंडसम पर्सनैलिटी...
लडकिया हमेशा भगवान से ये ही दुआ करती है कि उसका साथी सुंदर हो ताकि समाज में और अपने आस-पास के लोगों में उसकी एक पहचान बरकरार रह सके। अधिकतर लडकियां हैंडसम और कूल लुकिंग वाले लडकों को ज्यादा पसंद करती हैं।

एक अमीर शख्सियत...
वैसे प्यार में पैसा आपके पास होना जरूरी नहीं है लेकिन फिर भी इतना पैसा तो होना ही चाहिए कि आप उसको सारी सुख सुविधायें दे सकें।

स्पोर्ट्स मैन...
लडकियो को खेल खेलने वाले लडके ज्यादा पसंद होते है। अमूमन जो खेलते हैं वो फिट भी होते है और इनकी फिटनेस ही लडकियों को सबसे ज्यादा अपनी और आकृषित करती हैं।

रोमांटिक हो...
रोमांस के मामले में बंदा पूरा बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान जैसा होना चाहिए। क्योंकि लडकियों को रोमांटिक लडके बहुत पसंद आते हैं।

थोडा गुस्सैल और बहादुर...
गुस्सा आना बुरी बात है लेकिन बात अगर किसी की रक्षा करने की आए तो गुस्सा आना ही चाहिए। अगर कोई बंदा लडकी की रक्षा ही न कर पाये तो फट्टू ही कहलायेगा और ऎसे बंदे किसी लडकी को पसंद नहीं होते।

आत्मविश्वासी...
आपके अंदर का विश्वास कुछ भी करवा सकता है। ये ही विचार लडकियों के भी होते हैं। केवल ख़ुद पर विश्वास रखने वाले लडके लडकियों के दिलों को भाते हैं।

हंसाने वाले लडके...
लोग बस हंसना जानते हैं हंसाना नहीं, लेकिन जो लडके अपने चेहरे पर ही नहीं बल्कि दूसरों के चेहरों पर भी हंसी ला सके वो लडकियों को बहुत पसंद आते हैं।