रईस को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में ऋतिक

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016, 2:04 PM (IST)

ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म काबिल का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में ऋतिक ने एक ऐसे इंसान का रोल अदा किया है जिसे दिखाई नहीं देता। इसमें ऋतिक के साथ यामी गौतम भी मुख्य किरदार में है। फिल्म के पहले ट्रेलर में जहां ऋतिक और यामी की जिंदगी के खुशी के पलों को दिखाया है, वहीं दूसरे ट्रेलर में दिखाया गया है कि दोनों कैसे आने वाली मुश्किलों का सामना करते है। काबिल एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी रोहण भटनागर (ऋतिक रोशन) की है, जो देख नहीं सकता। उसे एक ऐसी लड़की (यामी गौतम) से प्यार हो जाता है जो देख नहीं सकतीं। दोनों की साथ में जिंदगी खुशहाल होती है।

[@ अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत]

फिर एक दुखद हादसे के बाद लाचार ऋतिक किस तरह से अपने दुश्मनों से बदला लेता है। ​काबिल अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी वहीं शाहरूख की रईस 25 जनवरी को होगी।

[@ बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा! ]