ऎसी मसाज देखते ही कांप उठेगी रूह, कराएंगे आप

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 मई 2015, 7:02 PM (IST)

नई दिल्ली। दिनभर की भागदौर या शरीर के लगातार काम करने से आपको आराम नहीं मिल पाता है और इससे आपको थकान महसूस होती है। कई लोग थकान दूर करने के लिए तरह-तरह की मसाज करवाते हैं। मसाज करवाने के बाद शरीर तरो-ताजा महसूस करता है। मसाज भी बहुत तरीकों की होती हैं लेकिन इतने अजीबोगरीब तरीके देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। यह करवाने में तो खतरनाक लगती है बल्कि देखने वाले की भी रूह कांप उठे। आज आपको अनोखी तरह की मसाज के बारे में बता रहे है-
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अभी तक आपने अजगर को सिर्फ खतरनाक तरीके से लोगों को मारते देखा होगा लेकिन अजगर ब़डी अच्छी मसाज भी करते हैं। जी हां, कई जगहों पर अजगर से मसाज की जाती है। इस मसाज में शरीर पर अजगर डाल दिया जाता है और ये अजगर मसाज करवाने वाले को जकड लेता है। बताया जाता है कि इससे शरीर को तनावमुक्त अनुभव मिलता है।

मछली से मसाज का तरीका बहुत पुराना है। कुछ अलग तरीके की मछली आपके पांव की मसाज करती है। इस मसाज में एक बॉक्स में मछलियां भरी होती है और उसमें जैसे ही पांव डालते हैं तो वो आपके पांव के चिपक जाती है। इस मसाज से आपके शरीर की गंदगी साफ होती है और आपकी थकान दूर होती है।

कई स्थानों पर सांपों की मदद से मसाज दी जाती है। शरीर पर खूब सारे सांप लिपट कर सांप उनकी मसाज करते हैं, जिनसे उन्हें रिलेक्स फील होता है लेकिन बिना एक्सपर्ट के यह मसाज नहीं की जा सकती।

आपने घोंघा को खेत या बगीचों में ही देखा होगा लेकिन यह चेहरे की मसाज भी ब़डी अच्छी तरह से करता है। घोंघे की मसाज चेहरे के लिए ब़डी ही लाभदायक होती है। हालांकि यह देखने और करवाने में ब़डी खतरनाक लगती है।

एक बार जोंक शरीर पर चिपक जाए तो हटती नहीं है लेकिन अब जोंक को भी मसाज और ब्यूटी टिप्स के लिए काम में लिया जाता है। थाइलैंड और कई अन्य देशों में जोंक को चेहरे पर और शरीर के कई अंगों पर चिपकाया जाता है। इस मसाज से जोंक आपके लिए लाभदायक साबित होती है।

इस मसाज में मछली के अंडों को पीसकर एक पेस्ट बनाया जाता है और इस चेहरे पर लगाया जाता है। इससे आपके चेहरे पर निखार आता है। लेकिन इस पेस्ट में और कई चीजे भी मिलाकर लगाई जाती है, जिससे कि इसका नकारात्मक असर ना प़ड सके।

सुंदर दिखने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। कहा जाता है कि मधुमक्खी के डंक मरवाने से भी आपकी सुंदरता को चार चांद लग जाते हैँ। इसलिए लोग मधुमक्खी के डंक से भी स्किन थेरैपी करवाते हैं। हाल ही में हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने भी खूबसूरती के नाम पर मधुमक्खी से डंक लगवाया था।

इन मसाजों के साथ-साथ ऎसी भी मसाज की जाती है, जिसमें जानवरों के शरीर के अंगों से कई पेस्ट बनाकर चेहरे पर और शरीर पर लगाए जाते है। जैसे कि पक्षी की हडि्यो, पंखो आदि से कई पेस्ट लेप बनाकर लगाए जाते हैं।