क्यों कार में कुत्तों संग सोती है यह महिला टीचर!

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 23 मई 2015, 8:02 PM (IST)

नई दिल्ली। कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा दोस्त होता है। हाल ही में एक स्टडी से भी साबित हो गया है कि इंसान और कुत्ते के बीच दोस्ती का यह रिश्ता हजारों साल पुराना है। लेकिन कुत्ते के प्यार के लिए एक महिला ने कुछ ऎसा कर डाला जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। जी हां, अपने कुत्तें से बेइंतहा प्यार करने वाली यह महिला कुत्तों को लेकर गाडी में रहती है।

दरअसल हिलेरी बैरोज यूरोप में 8 साल से टीचर की जॉब करती थीं। अंग्रेजी वेबसाइट मिरर की खबरों के मुताबिक, हाल ही में ही हिलेरी यूरोप छोड केंट में आकर रहने लगी हैं। लेकिन जॉब न मिलने के कारण हिलेरी अपने रहने का इंतजाम नहीं कर पाइं।

जिसके लिए हिलेरी को एमरजेंसी हाउसिंग के लिए भी ऑफर किया गया, लेकिन उनका कहना था की केवल हिलेरी ही वहां रह सकती हैं उनके कुत्ते नहीं। जिसके लिए हिलेरी ने साफ मना कर दिया और वह अपने कुत्तों के साथ गाडी में रहने लगी।

तस्वीरें देखने के लिए आगे स्लाइड पर क्लिक करें