विश्वकप विजेता टीम के कप्तान के घर व गांव में खुशियों का माहौल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 दिसम्बर 2016, 7:40 PM (IST)

कुराली। भारत जूनियर विश्व हॉकी कप जीत चुका है। इस हॉकी टीम के कप्तान हरजीत सिंह के घर मैं भी ख़ुशी मनाई जा रही है। आपको बता दें इससे पहले भारत जूनियर विश्व हॉकी कप आज से 15 साल पहले जीता था जब हरजीत सिंह मात्र पांच साल का था।
भारत जूनियर विश्व कप विजेता हाकी टीम के कप्तान के घर मैं भी खुशियों का माहोल है। गांव वाले अपने इस सपूत पे नाज़ कर रहे हैं। और एक दुसरे का मुँह मीठा करके एक दुसरे को वधाई दे रहे हैं। जहाँ एक और पंजाब सरकार खेलों को उत्साहित करने के बड़े बड़े दावे कर रही है वही सरकार के दावों की पोल हरजीत सिंह को और उसके कच्चे मकान को देख कर खुलती नज़र आ रही है। पंजाब सरकार का कहना है की उसने खिलाडियों को नौकरियां और नगद इनामों से नवाजा है। पंजाब सरकार को इस खिलाड़ी का ध्यान क्यों नही आया। इसके पिता राम पाल सिंह हैं एक ट्रक ड्राइवर हैं। माता बलविंदर कौर दूघ बेच कर गुजारा कर रही है।

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]

इसके कोच अमृतपाल सिंह का कहना है की यह शुरू से ही बहुत मेहनती था। मगर पंजाब सरकार का कोई भी सहयोग नही है। इस विश्व कप से पहले हरजीत सिंह की टीम एशिया कप जीत कर आयी थी और इसे बेस्ट प्लेयर भी घोषित किया गया था। हॉकी के साथ साथ हरजीत पढ़ाई मैं भी अव्वल ही आता है। हरजीत सिंह की बहन का कहना है उसके भाई को सरकारी नौकरी दी जाये और घर के हालात को देखते हुए आर्थिक मदद भी दी जाये।

[@ ... तो PM की कानपुर रैली से पहले यूपी के लिए भेजे 5000 करोड़ रुपये कैश?]