ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री लौटी भारत, हो सकती है नई घोषणा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 दिसम्बर 2016, 6:14 PM (IST)

इस वर्ष सिर्फ एक फिल्म ‘जय गंगाजल’ देने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपडा लंबे समय से अमेरिका में कार्य कर रही थी। सोमवार को वे भारत वापस लौट आई हैं। इस बात की घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘हैप्पी वेलकम हैप्पी टु बी होम नथिंग लाइक इट।’ 34 वर्षीय प्रियंका वापस अपने देश आकर काफी खुश हैं। देश वापसी के बाद वे हिन्दी फिल्मों में दीपिका पादुकोण की तरह ही फिर से सक्रिय होना चाहेंगी। हो सकता है कुछ दिनों में उनकी किसी नई हिन्दी फिल्म की घोषणा सामने आए। प्रियंका के फैंस को उनकी अगली हिन्दी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि उनकी इस साल प्रदर्शित हुई फिल्म जय गंगाजल बुरी तरह से असफल हो गई थी।

[@ एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में! ]

फोब्र्स लिस्ट में भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस के तौर पर चुनी गईं प्रियंका पिछले काफी वक्त से अमेरिका में काम कर रही थीं। जल्द ही वह पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में ड्वायन जॉनसन के साथ नजर आएंगी। बेवॉच में प्रियंका निगेटिव रोल प्ले कर रही है। इससे पहले वह अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने क्वांटिको और क्वांटिको-2 में एजेंट ऐलेन पेरिश का किरदार निभाया था। बॉलीवुड में आखिरी हिंदी फिल्म जय गंगाजल में काम करने के बाद से प्रियंका ने कोई भी इंडियन प्रोजेक्ट नहीं लिया है।

[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]