होटल में रेव पार्टी,पकडे33 में 6लडकियां

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 फ़रवरी 2016, 11:55 AM (IST)

अंबाला। हरियाणा के छावनी में एक होटल पर छापा मारकर पुलिस ने रेव पार्टी का भंडाफोड कर बडी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापा मारकर सोमवार देर रात 6 लडकियां सहित 33 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के आते ही रेव पार्टी कर रहे लडके-लडकियों में खलबली मच गई। मुखबिर की सूचना पर अंबाला कैंट पुलिस ने देर होटल संगिनी में छापा मारा। जिस वक्त पुलिस होटल में पहुंची, लडके-लडकियां नशे में धुत थे। लडकियां डांस कर रही थीं।

पुलिस ने होटल के हॉल से 27 लडकों और 6 लडकियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने होटल मालिक समेत पकडे गए लडके-लडकियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, होटल मालिक अपने आप को बेगुनाह बता रहा है।