मोदी का निर्णय ऐतिहासिक: शुशील

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 दिसम्बर 2016, 4:21 PM (IST)

जौनपुर । प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक निर्णयों से देश को नई दिशा मिली है। गरीबों के हित में काम करने वाली सरकार केंद्र में है।यह बातें सोमवार को सिरकोनी ब्लॉक के बंदीपुर स्थित दयानंद जूनियर हाइस्कूल परिसर में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मलेन तथा कंबल वितरण समारोह में बोलते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष शुशील उपाध्याय ने कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर व्यक्ति गरीबो के हित में काम कर रही है।आज गाओ में गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का काम किया है।उन्होंने नोट बंदी के लिए बोलते हुए कहा कि नोटेबन्दी के लिए लगी लाइन देश वासियों के लिए अंतिम लाइन है।अब किसी को लाइन लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।देश मजबूत हो गया है।
विशिष्ट अथिति डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि आज नोटेबन्दी को लेकर विपक्षी पार्टियां परेशान है।जनता जान चुकी है कि काले धन वाले इससे परेशान है।अगर जनता इनके चाल व् चरित्र को समझ चुकी है।कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने 800 गरीबो को कंबल वितरित किया।
उन्हीने कहा कि समाज के गरीबो की सेवा प्रभु की सेवा होती है।इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से लगने को कहा गया।उनसे कहा गया कि आम लोगो को केंद्र सरकार की योजनाओं को बताये।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने में कार्यकर्त्ता ही असली ताकत है।
[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]