अश्विन ने इस अनचाहे रिकॉर्ड में की इन 2 की बराबरी, ये 4 आगे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 दिसम्बर 2016, 5:14 PM (IST)

नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन पिछले काफी समय से गेंद हो या बल्ला दोनों के साथ बढिय़ा योगदान देने के कारण ही सुर्खियां बटोरते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती चार टेस्ट में 27 विकेट लेने के साथ तीन अर्धशतक जमाए। हालांकि चेन्नई में जारी सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में वे अपने घरेलू मैदान पर खेलने के बावजूद लय हासिल नहीं कर पाए।

अश्विन ने 44 ओवर में 151 रन ठुकवाकर सिर्फ एक विकेट लिया और एक अनचाहे रिकॉर्ड में दो भारतीय गेंदबाजों की बराबरी कर ली। अश्विन ने 18वीं बार टेस्ट की एक पारी में 100 या इससे ज्यादा रन खर्चे। इस मामले में चार भारतीय गेंदबाज अश्विन से आगे हैं। 44वां टेस्ट खेल रहे 30 वर्षीय अश्विन अब तक 248 विकेट ले चुके हैं।

अब हम नजर डालेंगे भारत की ओर से टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 100 या इससे ज्यादा रन पिटवाने वाले 9 और गेंदबाजों के प्रदर्शन पर :-


[@ गौतम गंभीर से आगे निकले विराट कोहली, लेकिन टॉप-10 से दूर]

अनिल कुंबले

कुल टेस्ट : 132
विकेट : 619
औसत : 29.65
इकोनोमी रेट : 2.69
100 या इससे ज्यादा रन ठुकवाए : 57 बार


[@ विराट कोहली ने हासिल किया यह खास मुकाम, आगे हैं ये भारतीय]

हरभजन सिंह

कुल टेस्ट : 103
विकेट : 417
औसत : 32.46
इकोनोमी रेट : 2.84
100 या इससे ज्यादा रन ठुकवाए : 43 बार


[@ आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें.... ]

कपिल देव

कुल टेस्ट : 131
विकेट : 434
औसत : 29.64
इकोनोमी रेट : 2.78
100 या इससे ज्यादा रन ठुकवाए : 25 बार


[@ विराट कोहली ने हासिल किया यह खास मुकाम, आगे हैं ये भारतीय]

भागवत चंद्रशेखर

कुल टेस्ट : 58
विकेट : 242
औसत : 29.74
इकोनोमी रेट : 2.70
100 या इससे ज्यादा रन ठुकवाए : 22 बार


[@ आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें.... ]

ईरापल्ली प्रसन्ना

कुल टेस्ट : 49
विकेट : 189
औसत : 30.38
इकोनोमी रेट : 2.40
100 या इससे ज्यादा रन ठुकवाए : 18 बार


[@ रोहित सहित 3 बल्लेबाजों के बराबर आए वार्नर, सिर्फ इनसे पीछे]

ईशांत शर्मा

कुल टेस्ट : 72
विकेट : 209
औसत : 36.71
इकोनोमी रेट : 3.30
100 या इससे ज्यादा रन ठुकवाए : 18 बार


[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]

बिशन सिंह बेदी

कुल टेस्ट : 67
विकेट : 266
औसत : 28.71
इकोनोमी रेट : 2.14
100 या इससे ज्यादा रन ठुकवाए : 17 बार


[@ विराट कोहली ने हासिल किया यह खास मुकाम, आगे हैं ये भारतीय]

जवागल श्रीनाथ

कुल टेस्ट : 67
विकेट : 236
औसत : 30.49
इकोनोमी रेट : 2.85
100 या इससे ज्यादा रन ठुकवाए : 17 बार


[@ इन गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आते हैं अश्विन, ये हैं टॉप-10]

सुभाष गुप्ते

कुल टेस्ट : 36
विकेट : 149
औसत : 29.55
इकोनोमी रेट : 2.34
100 या इससे ज्यादा रन ठुकवाए : 16 बार

[@ इस मामले में पहले स्थान पर आए विराट कोहली, ये हैं टॉप-10]