दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रोप ब्रिज

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 जनवरी 2015, 4:53 PM (IST)

आमतौर पर आप जिन पुलों से गुजरते हैं, वे इंजीनियरिंग की दृष्टि से काफी बेहतर, मजबूतर और सुरक्षित होते हैं, लेकिन सभी पुल इस तरह के नहीं होते हैं। दुनिया में कई जगह ऎसी हैं, जहां ऎसे पुल भी बनाना संभव नहीं होता है। दुनिया में कठिन जगहों पर रोप ब्रिज (रस्सी पुल) बनाए गए हैं। ये हवा में लटकते हुए नजर आते हैं।
दुनिया में कुछ बेहद खतरनाक रोप ब्रिज हैं। इन पुलों पर कोई वाहन तो दूर अकेले इंसान को गुजरने में भी दम निकलने लगता है। अगर इन पुलों पर नजर चूक जाए तो जान भी जा सकती है। आज हम आपको ऎसे ही खरनाक पांच रोप ब्रिज के बारे में बता रहे है। इन पांचो पुलो कि खासियत यह है कि ये पूल काफी ऊचाई पर बने है और निचे उफनती हुई नदिया बहती है। इनमे से एक पुल तो 1000 साल पुराना है।

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1. हुसैनी हैंगिग बिज, पाकिस्तान
पाकिस्तान का पुल दुनिया के सबसे खतरनाक रोप ब्रिज में से प्रमुख था। 2011 में मानसून की भारी बारिश में यह नष्ट हो गया था। पाकिस्तान के उत्तरी इलाके गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र 1978 तक देश से कटा हुआ था हिस्सा था। इसका कारण यह पह़ाडी क्षेत्र है और यहां स़डके नहीं थी। इस पर्वत से लोग रावलपिंडी तक पैदल ही चला करते थे।

1978 में काराकोरम हाईवे बनकर तैयार हुआ तब जाकर यह क्षेत्र देश से जुड पाया। लेकिन आंतरिक क्षेत्र में यात्रा करना 100 साल पहले बहुत कठिन था। इस इलाके में बोरित झील को पार करने के लिए अपर हुंजा में यह हुसैनी हैंगिग बिज बनाया गया था। यह लंबा तो था ही और इसका मेंटीनेंस भी ठीक से नहीं किया गया था।

2. इन्का रोप ब्रिज या केशवा चाका ब्रिज, पेरू
पेरू की कुजको वैली में क्यूचुआन समुदाय के लोगों ने इस पुल को हाथ से बुनकर बनाया। दरअसल यह जंगली घास से बनाई गई रस्सियों से तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 118 फीट है और 220 फीट की ऊंचाई है। यह कैनयोन की तेज बहती हुई नदी पर बना है। माना जाता है कि इस तरह का पुल यहां के लोगों ने 500 साल पहले बनाया था। हर साल इसकी रिपेयरिंग की जाती थी। इंका समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों के इस पुल को 2003 में फिर से बेहतरीन ढंग से बना दिया।

3. कोटमेल फूटब्रिज, श्रीलंका
श्रीलंका की कोटमेल ओया नदी पर यह पुल बना हुआ है। यह लटकते हुए पुलों में खूबसूरत दिखता है, लेकिन लंबे समय से अभी तक इसे रिपेयर नहीं किया गया है। यह श्रीलंका की चौथी बडी नदी महावेली पर बना हुआ है।

4. इया वैली के विन ब्रिज, जापान
जापान की तीन छुपी हुई घाटियों में से एक इया वैली पर पुराने समय में बनाए गए रस्सी के तीन पुल हैं। यहां के इन पुलों में से हसबैंड ब्रिज और वाइफ ब्रिज सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं। अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो इनसे नहीं गुजरें। इन पुलों से गुजरने के लिए 500 येन का टैक्स भी देना प़डता है। कहा जाता है कि इनका निर्माण 11वीं सदी में कराया गया था।

5. कैरिक-ए- रीड ब्रिज, आयरलैंड
यह सुप्रसिद्ध रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड के काउंटी एंट्रिम के पास बालिनटाय के पास के पास स्थित है। एक आयलैंड को जोडऩे वाले इस रोप ब्रिज की लंबाई 66 फीट और ऊंचाई 90 फीट से अधिक है। इस पुल को देखने लाखों पर्यटक यहां आते हैं। माना जाता है कि 300 साल पहले से यहां मछुवारे रस्सियों का पुल बनाते थे, लेकिन इसे सही रूप में बनने में लंबा वक्त लगा। स्थानीय क्लाइम्बर्स ने इस पुल को नए रूप में 2000 में बनवाया। इसके बाद 2004 में इसे नए रूप में बनाया गया